Header Advertisement

राजस्थान के 12 जिलों में आंधी-बारिश लेकर बड़ा अलर्ट

आपणो राजस्थान
 राजस्थान के 12 जिलों में आंधी-बारिश लेकर बड़ा अलर्ट

राजस्थान में भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के अंदर अगले कुछ घंटों में भीतर तेज आंधी, वज्रपात, ओलावृष्टि और बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है.... ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक जयपुर, दौसा, धौलपुर, भरतपुर, डीग, अलवर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ जिलों में बारिश हुए आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इन जिलों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफानी हवाएं चलने की संभावना  हैं। इसके साथ ही कई इलाकों में तेज मेघगर्जन, बिजली गिरने,ओलावृष्टि और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी जताई जा रही है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए मौसम का यह बदलाव बेहद तेजी से होगा और कुछ स्थानों पर स्थिति गंभीर भी हो सकती है। दूसरी ओर सीकर, झुंझुनूं, करौली और सवाई माधोपुर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।  

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय मौसमी तंत्र के चलते  मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चूका है। पिछले कई दिनों से राजस्थान के ज्यादातर जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आस - पास पहुंच गया... और लोग भीषण गर्मी से परेशान थे। लेकिन अब तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। गुरुवार को भी अलवर, खैरथल-तिजारा, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर के कई इलाकों के अंदर  बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। झुंझुनूं में धूलभरी आंधी चलने के कारण  शाम के समय मौसम अचानक से  ठंडा हो गया। कई ग्रामीण इलाकों में तेज हवा के साथ ओले गिरने से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की भी चिंता बढ़ गई है।

मौसम विभाग ने साफ कर चूका है कि ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में तेज अंधड़ के कारण पेड़ों की बड़ी शाखाएं टूट सकती हैं, बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों को नुकसान पहुंच सकता है। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने और सड़क यातायात पर असर पड़ने की भी संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान घरों में सुरक्षित रहें, पेड़ों और कमजोर संरचनाओं के नीचे खड़े न हों, बिजली के उपकरणों को अनप्लग कर दें और धातु की वस्तुओं तथा पानी के नलों से दूरी बनाए रखें। किसानों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है क्योंकि ओलावृष्टि और तेज हवाओं से फसलों को नुकसान हो सकता है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 29 मई से 31 मई तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी रहने की संभावना है। शुक्रवार को 13 शहरों—अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, कोटपूतली-बहरोड़, सीकर और बीकानेर में आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं शनिवार को भी प्रदेश के 24 जिलों में तेज अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार कई इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनियों  पर ध्यान दे और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचाव करे.... 

वही राजधानी जयपुर की बात की जाये तो  राजधानी जयपर में मौसम का मिजाज  पूरी तरह बदल चुका है। शुक्रवार सुबह से ठंडी हवाएं चली और लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। सुबह 6 बजे जयपुर का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार नौतपा का असर कमजोर रहने की संभावना है और जून के पहले सप्ताह तक प्रदेश में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। लगातार बदल रहे मौसम को देखते हुए प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया  है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत समाधान किया जा सके.... 

Advertisement